गले में खराश और निगलने में दर्द का घरेलू उपाय (Home Remedies for Sore Throat and Pain While Swallowing)

निगलने में दर्द क्या है? (What is Pain While Swallowing?)

क्या आपने कभी महसूस किया है कि जब आप खाना या पानी निगलते हैं, तो गले में तेज़ दर्द या discomfort मेहसूस होता है? इस condition को हम “निगलने में दर्द” कहते हैं। यह आमतौर पर cold, infection या allergies की वजह से होता है। गले में irritation, खराश या कभी-कभी सूजन भी हो सकती है। अच्छी बात ये है कि इस समस्या को घर पर ही आसानी से इलाज किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ simple और effective home remedies लेकर आए हैं, जो आपको निगलने में दर्द का इलाज कर सकते हैं।

निगलने में दर्द के कारण (Causes of Pain While Swallowing)

आपको सबसे पहले ये समझना ज़रूरी है कि निगलने में दर्द क्यों होता है:

  • Viral Infections: Common cold या flu की वजह से गले में सूजन और irritation हो सकती है।
  • Bacterial Infections: जैसे strep throat या tonsillitis, जो bacteria की वजह से होता है
  • Allergies: Dust, pollen या food allergies भी throat pain trigger कर सकती हैं।
  • AcidReflux: पेट का acid जब गले तक आता है तो दर्द का कारण बनता है।
  • Dryness: ठंडी या सूखी हवा से गला dry हो जाता है, जिससे निगलने में दर्द होता है।

अगर दर्द बहुत severe हो‌बुखार आए या सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है, तो तुरंत doctor से consult करें। हल्के cases में आप नीचे दी गई home remedies घर पर आजमा सकते हैं।

निगलने में दर्द का इलाज: Top 5 Home Remedies

1. नमक के पानी से गरारा (Warm Salt Water Gargle)

यह सबसे पुराना और proven remedy मै से एक है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर दिन में 2-3 बार gargle करें। नमक bacteria को खत्म करता है और गले की सूजन कम करने में मदद करता है। ध्यान रखें, पानी को निगलना नहीं है, बस gargle करके थूक दें।

2. शहद और गरम पानी (Honey and Warm Water)

शहद प्राकृतिक रूप से soothing होता है। एक गिलास गरम पानी में 1-2 चम्मच शहद मिलाएं और धीरे-धीरे पिएं। यह गले को moisturize करने में मदद करता है और दर्द को जल्दी कम मैं कारगर साबित होता है। आप इसमें थोड़ा नींबू भी मिला सकते हैं। दिन में दो बार लेना फायदेमंद रहता है, खासकर सोने से पहले।

3. अदरक की चाय (Ginger Tea)

अदरक में anti-inflammatory और antibacterial गुण होते हैं। एक कप पानी में कद्दूकस किया हुआ अदरक उबालें, थोड़ा चाय पत्ती या ग्रीन टी डालें, फिर शहद मिलाकर पीना चाहिए। यह दर्द को कम मैं मदद करता है और immunity भी बढ़ाता है।कैसे बनाएं: 5-7 मिनट तक अदरक को पानी में उबालें।

4. भाप लेना (Steam Inhalation)

भाप लेना गले को नम रखता है और सूजन को कम करता है। एक बाउल में गर्म पानी डालें, उसमें 2-3 बूंदें eucalyptus oil या menthol डालें, सिर पर तौलिया डालकर 5-10 मिनट तक भाप लें। दिन में सुबह और शाम एक बार जरूर करनी चाहिए।

5. पानी पीते रहें (Stay Hydrated)

पानी की कमी से गला और dry हो जाता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है। दिनभर पर्याप्त पानी पीना चाहिए, herbal teas, या गर्म सूप भी पीएं। नारियल पानी और warm vegetable broth भी अच्छे विकल्प हैं। ठंडे पेय और कैफीन से बचें क्योंकि ये गले को irritate कर सकते हैं।

निगलने में दर्द से बचाव के लिए कुछ एक्स्ट्रा टिप्स

  • तीखा और oily खाना खाने से बचें क्योंकि यह गले मैं और प्रॉब्लम कर सकता है।
  • घर में humidifier चलाएं ताकि हवा में नमी बनी रहे।
  • सॉफ्ट फूड जैसे सूप, खिचड़ी, मैश्ड पोटैटो आदि खाएं, जो आसानी से निगले जा सकें।
  • गले को ज्यादा strain न करें, ज़्यादा बात करना या चिल्लाना बंद कर देना चाहिए

कब डॉक्टर से मिलें? (When to See a Doctor?)

  • अगर आपकी समस्या 3-4 दिन में ठीक नहीं हो रही या नीचे दिए हुए लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें:
  • खा पाना लगभग नामुमकिन हो जाए।
  • तेज़ बुखार (102°F से ऊपर)।गले में सूजन या सफेद धब्बे।
  • सांस लेने या निगलने में गंभीर दिक्कत।

Scroll to Top